रांची : सीनेट के तीन सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 12:35 AM
रांची : रांची विवि सीनेट चुनाव में नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गयी. शनिवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी. प्रत्याशी 11 फरवरी को अपना नाम वापस ले सकते हैं, 12 फरवरी को प्रत्याशियों के नाम की फाइनल लिस्ट जारी की जायेगी. सीनेट के तीन सदस्यों का निर्विरोध चुना […]
रांची : रांची विवि सीनेट चुनाव में नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गयी. शनिवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी. प्रत्याशी 11 फरवरी को अपना नाम वापस ले सकते हैं, 12 फरवरी को प्रत्याशियों के नाम की फाइनल लिस्ट जारी की जायेगी. सीनेट के तीन सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है.
स्नातकोत्तर सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय इकाई पद के लिए डॉ एलके कुंदन, एसएस मेमोरियल कॉलेज से डॉ सुदेश कुमार साहू एवं केसीबी कॉलेज बेड़ो से नवल किशोर शाही का निर्विरोध चुना जाना तय है. तीनों इकाई से एक-एक नामांकन पत्र ही जमा हुआ.
- आठ पद के लिए 23 का हुआ नामांकन
- नामांकन पत्रों की आज होगी जांच, प्रत्याशी 11 फरवरी को वापस ले सकते हैं नाम
- 12 को प्रत्याशियों के नाम की जारी होगी फाइनल लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










