रांची : सरयू की नाराजगी का मामला सदन में उठा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : सरयू द्वारा सरकार में रहकर शर्मिंदगी महसूस करने का मामला गुरुवार को विधानसभा में भी उठा. स्पीकर के आसन ग्रहण करते ही झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी और कुणाल षाड़ंगी खड़े हो गये. झामुमो का कहना था कि एक मंत्री इस सरकार में रहना शर्मिंदगी की बात कर रहे हैं. विपक्ष के विधायकों ने […]
विज्ञापन
रांची : सरयू द्वारा सरकार में रहकर शर्मिंदगी महसूस करने का मामला गुरुवार को विधानसभा में भी उठा. स्पीकर के आसन ग्रहण करते ही झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी और कुणाल षाड़ंगी खड़े हो गये. झामुमो का कहना था कि एक मंत्री इस सरकार में रहना शर्मिंदगी की बात कर रहे हैं.
विपक्ष के विधायकों ने कहा कि सरकार विश्वास खो चुकी है. कैबिनेट के मंत्री का ही सरकार पर भरोसा नहीं है. विपक्ष इस मामले को लेकर हो हल्ला करने लगा. स्पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि उन्होंने बाहर बात कही है. यह सदन का मामला नहीं है. इस पर यहां चर्चा नहीं हो सकती है. स्पीकर के समझाने के बाद विधायक बैठ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










