ePaper

कोडरमा : रात में वीडियो कॉल कर प्रेमिका से कहा मर जाऊंगा, सुबह मृत मिला

Updated at : 06 Feb 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा : रात में वीडियो कॉल कर प्रेमिका से कहा मर जाऊंगा, सुबह मृत मिला

डोमचांच (कोडरमा) : डोमचांच थाना के सामने संचालित जीएस पब्लिक स्कूल के शिक्षक की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतक विशाल कुमार शर्मा (24) मूल रूप से गिरिडीह के बिरनी थाना अंतर्गत भरकट्टा गादी गांव तुलसीटांड़ का रहनेवाला था. पूरे मामले को एक तरफ जहां प्रेस प्रसंग से जोड़ कर देखा जा […]

विज्ञापन
डोमचांच (कोडरमा) : डोमचांच थाना के सामने संचालित जीएस पब्लिक स्कूल के शिक्षक की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतक विशाल कुमार शर्मा (24) मूल रूप से गिरिडीह के बिरनी थाना अंतर्गत भरकट्टा गादी गांव तुलसीटांड़ का रहनेवाला था.
पूरे मामले को एक तरफ जहां प्रेस प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सूचना के बाद डोमचांच पहुंची मृतक की मां पुष्पा देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर निदेशक, प्राचार्य व शिक्षकों पर साजिश के तहत बेटे की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि शिक्षक ने मौत से पहले अपनी प्रेमिका से वीडिया कॉल के जरिए बात की थी और कहा था कि मैं मर जाऊंगा. उसने कथित प्रेमिका को फंदा भी दिखाया था. पुलिस मृतक का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola