रांची : उर्दू एकेडमी के गठन की चल रही है प्रक्रिया : लुइस

रांची : कल्याण मंत्री लुइस मरांडी ने कहा है कि राज्य में उर्दू एकेडमी के गठन को लेकर प्रक्रिया चल रही है़ अल्पसंख्यकों के विकास को लेकर सरकार संवेदनशील है़ राज्य में अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम कार्यरत है़ इसके माध्यम से भी अल्पसंख्यकों को लोन दिया जा रहा है़ उर्दू एकेडमी का गठन भी शीघ्र […]
रांची : कल्याण मंत्री लुइस मरांडी ने कहा है कि राज्य में उर्दू एकेडमी के गठन को लेकर प्रक्रिया चल रही है़ अल्पसंख्यकों के विकास को लेकर सरकार संवेदनशील है़ राज्य में अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम कार्यरत है़ इसके माध्यम से भी अल्पसंख्यकों को लोन दिया जा रहा है़ उर्दू एकेडमी का गठन भी शीघ्र हो जायेगा़
शुक्रवार को सदन में माले विधायक राजकुमार यादव ने सरकार से जानना चाहा था कि राज्य गठन के 18 वर्ष बाद भी राज्य में मुस्लिमों के कल्याण के लिए उर्दू एकेडमी, मदरसा बोर्ड, वक्फ बोर्ड और अल्पसंख्यक वित्त निगम का गठन सही तरीके से क्यों नहीं हुआ है़ विधायक का कहना था अल्पसंख्यकों के विकास को लेकर सरकार चिंतित नहीं है़
कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिए 30 करोड़ दिये गये है, यह ऊंट के मुंह में जीरा है़ विभागीय मंत्री श्रीमती मरांडी ने कहा कि अल्पसंख्यक वित्त निगम का गठन हो गया है़ सरकार इसके माध्यम से काम कर रही है़ सुन्नी वक्फ बोर्ड का भी गठन हो गया है़ मदरसा बोर्ड का मामला हमारे विभाग का मामला नहीं है़ स्पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि यह जैक का मामला होगा़
सरकार नियम-परिनियम देख कर फैसला लेती है़ उर्दू एकेडमी के गठन की बात तो सरकार कह ही रही है़ विधायक का कहना था कि उर्दू को द्वितीय राजभाषा से हटा दिया गया है़ स्पीकर ने कहा कि ऐसा नहीं है़ उन्होंने विधायक से कहा कि सरकर ने भरोसा दिलाया है, काम कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










