रांची : 46 संबद्ध कॉलेजों को अंगीभूत करने के लिए कमेटी बनेगी

रांची : राज्य के 46 संबद्ध कॉलेजों को अंगीभूत करने और अनुदान घाटा देने के लिए सरकार कमेटी बनायेगी. एक महीने के अंदर कमेटी का गठन किया जायेगा. शुक्रवार को ध्यानाकर्षण के माध्यम से विधायक भानु प्रताप शाही ने सदन में यह मामला उठाया. प्रभारी मंत्री लुइस मरांडी ने कहा कि सरकार शिक्षा को लेकर […]
रांची : राज्य के 46 संबद्ध कॉलेजों को अंगीभूत करने और अनुदान घाटा देने के लिए सरकार कमेटी बनायेगी. एक महीने के अंदर कमेटी का गठन किया जायेगा. शुक्रवार को ध्यानाकर्षण के माध्यम से विधायक भानु प्रताप शाही ने सदन में यह मामला उठाया. प्रभारी मंत्री लुइस मरांडी ने कहा कि सरकार शिक्षा को लेकर संवेदनशील है. यह मामला बहुत पुराना है.
सरकार एक कमेटी बना कर पूरे मामले की समीक्षा करेगी. विधायक श्री शाही का कहना था कि वर्ष 2011 में भी हाई लेबल कमेटी बनी थी. सरकार उस कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करे. इनका स्थायी समाधान निकलना चाहिए. सरकार इनको अंगीकार करे और घाटा अनुदान दे. स्पीकर ने कहा कि सरकार फिर से विचार करना चाहती है.
कमेटी बनाना चाहती है, तो बनाने दें. सत्ता पक्ष के जयप्रकाश वर्मा ने ध्यानाकर्षण के तहत मामला उठाते हुए कहा कि शिक्षक नियुक्ति में बीएड की अर्हता को समाप्त करने की मांग की. उनका कहना था कि बड़ी से बड़ी यूपीएससी की परीक्षा में भी सामान्य स्नातक के छात्र सम्मिलित होते हैं. बाद में ट्रेनिंग होती है. बीएड करने में दो से तीन लाख लगता है. बीएड के नाम पर कालाबजारी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




