रांची: दिल्ली में आरपीएन से मिले बाबूलाल लोस की तीन सीटों पर की दावेदारी
Updated at : 29 Jan 2019 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

रांची: यूपीए खेमा में महागठबंधन को लेकर कवायद तेज है. यूपीए नेताओं का दिल्ली में कांग्रेस आला नेताओं के साथ मिलना-जुलना शुरू हुआ है़ रविवार की देर शाम झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात की़ इधर सोमवार को प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए […]
विज्ञापन
रांची: यूपीए खेमा में महागठबंधन को लेकर कवायद तेज है. यूपीए नेताओं का दिल्ली में कांग्रेस आला नेताओं के साथ मिलना-जुलना शुरू हुआ है़ रविवार की देर शाम झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात की़ इधर सोमवार को प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हुए़ दोनों ही नेताओं को कांग्रेस आला कमान से बुलावा आया था़ उधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से मिल कर श्री मरांडी ने लोकसभा में महागठबंधन के संभावित खाका पर चर्चा की़ श्री मरांडी ने कांग्रेस आला कमान के समक्ष लोकसभा की तीन सीटों पर दावेदारी की है़
झाविमो ने कोडरमा, गोड्डा व चतरा सीट पर अपना दावा ठोका है़ श्री मरांडी का कहना था कि जिस पार्टी की जिस सीट पर पकड़ है, उस पर फोकस करना चाहिए़ झाविमो इन तीनों सीट पर सांगठनिक और जमीनी स्तर पर काफी मजबूत है़ उधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने गठबंधन के तहत फिलहाल लोकसभा स्तर पर तैयारी करने की बात कही़ उन्होंने कहा कि विधानसभा को लेकर चर्चा बाद में होगी़
हेमंत-बाबूलाल के अलग-अलग जाने से लग रहीं अटकलें : यूपीए खेमा में हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी की कांग्रेस के आला नेता से अलग-अलग मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है़ यूपीए के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस घटक दलों के नेताओं से अलग-अलग बात कर मामला सुलझा नहीं सकती़ सभी दलों की बातचीत एक साथ होनी चाहिए़ वहीं यूपीए के अंदर मुलाकातों का दौर चल रहा है़ गठबंधन की बातचीत प्रदेश के नेता अपने-अपने स्तर से कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




