पतरातू-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर महिला की सिर में गोली मार कर हत्या, पति घायल

Updated:
विज्ञापन
पतरातू-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर महिला की सिर में गोली मार कर हत्या, पति घायल

अपराधियों ने राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति (30) व उसकी पत्नी मंजू देवी (26) को गोली मार दी.

विज्ञापन

खलारी. पतरातू-मैक्लुस्कीगंज सड़क मार्ग पर कोले स्टेशन के निकट रविवार रात लगभग नौ बजे अज्ञात अपराधियों ने राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति (30) व उसकी पत्नी मंजू देवी (26) को गोली मार दी. मंजू देवी के सिर में गोली लगने से मौत हो गयी. वहीं, पति विकास प्रजापति बाजू में गोली लगने से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पिपरवार पुलिस व हेंदेगीर पुलिस पिकेट का गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंची. दोनों को बचरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, विकास प्रजापति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर देर रात केरेडारी पुलिस बचरा अस्पताल पहुंची. मृतका के शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया. इधर, पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं. इस संबंध में घायल विकास प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी मंजू देवी के साथ बाइक से मार्केटिंग करने रामगढ़ गया था. लौटने के क्रम में देर हो गयी. इसी क्रम में हेंदेगीर से दो बाइक से लोग उनका पीछा करने लगे. कोले स्टेशन के समीप पहुंचने पर बाइक सवार ओवरटेक कर रास्ता पूछने लगे. इसी दौरान दो लोग उनसे उलझने लगे. जिसका उसने विरोध किया. इसी दौरान एक ने उसकी पत्नी को गोली मार दी. उस पर भी गोली चलायी गयी. लेकिन, उसके पलट जाने की वजह से गोली उसके बांये बांह में लगी. इधर, घटना की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंच गये. उनका रो-रो कर बुरा हाल था. जानकारी के अनुसार विकास प्रजापति बचरा में चाय की दुकान चलाता है.

मायके वालों ने लगाया विकास प्रजापति पर मंजू की हत्या का अरोप

मृतका मंजू देवी के मायके वालों ने विकास प्रजापति पर ही हत्या का आरोप लगाया है. केरेडारी थाना परिसर में पत्रकारों को दिये बयान में आरोप लगाया गया है कि विकास प्रजापति व उसके भगना ने ही हत्या की है. विकास खुद को गोली मार कर लूटपाट की घटना का रंग देना चाहता है. आरोप है कि ससुराल वालों ने इससे पहले कई बार मंजू देवी की हत्या का प्रयास किया था. मंजू देवी पर दहेज को लेकर जानलेवा हमला के संबंध में खलारी थाना में मामला दर्ज है. कई बार पंचायत भी हुई है. परिजनो का आरोप है कि विकास प्रजापति की पहली पत्नी पूनम देवी के रहते तलाक हो जाने का जाली प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर 15 जुलाई, 2020 को धोखे से हजारीबाग मासीपीढ़ी निवासी सुरेश प्रजापति की पुत्री मंजू देवी के साथ विवाह किया. विकास प्रजापति व मृतका मंजू देवी का दो पुत्र भी है. इस संबंध में केरेडारी पुलिस ने कहा कि अभी तक मृतका के परिवार वालों ने कोई आवेदन नहीं दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola