रांची : बुंडू में स्टैच्यू ऑफ उलगुलान का काम शुरू 150 फीट ऊंची होगी बिरसा मुंडा की प्रतिमा
Updated at : 24 Jan 2019 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

15 फीट पहाड़ काट कर तैयार की जा रही नींव, उलगुलान फाउंडेशन ने उठाया है बीड़ा उलगुलान के महानायक को दुनिया जानेगी एेतिहासिक काम हो रहा : सूर्य सिंह बेसरा रांची : महानायक धरती आबा बिरसा मुंडा की बुंडू के सूर्य मंदिर के समीप बन रही 150 फीट ऊंची प्रतिमा का कार्य शुरू हो गया […]
विज्ञापन
15 फीट पहाड़ काट कर तैयार की जा रही नींव, उलगुलान फाउंडेशन ने उठाया है बीड़ा
उलगुलान के महानायक को दुनिया जानेगी एेतिहासिक काम हो रहा : सूर्य सिंह बेसरा
रांची : महानायक धरती आबा बिरसा मुंडा की बुंडू के सूर्य मंदिर के समीप बन रही 150 फीट ऊंची प्रतिमा का कार्य शुरू हो गया है़ स्टैच्यू ऑफ उलगुलान के नाम से बन रही मूर्ति के लिए बुधवार काे 15 फीट पहाड़ काट कर नींव ढलाई का काम शुरू कर दिया गया.
पिछले कई महीनों से पहाड़ काटने का काम चल रहा था़ उलगुलान फाउंडेशन ने 150 फीट ऊंची मूर्ति बनाने का बीड़ा उठाया है़ मौके पर फाउंडेशन के संजय बसु मल्लिक, डॉ देवशरण भगत सहित आजसू के संस्थापक महासचिव रहे सूर्य सिंह बेसरा उपस्थित थे़
उल्लेखनीय है कि नौ जून 2017 को उलगुलान फाउंडेशन के संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने बुंडू के प्रधान नगर में इस 150 फीट उंची प्रतिमा के निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ पूजा की थी़ श्री महतो की अगवाई में प्रतिमा की डिजाइन से लेकर आसपास के सौंदर्यीकरण को लेकर प्लान तैयार कर लिया गया है़ श्री बेसरा ने कहा कि उलगुलान फाउंडेशन ने चुनौतीपूर्ण कार्य का बीड़ा उठाया है़
उन्होंने कहा कि सभी झारखंडवासियों को इस महान कार्य में सहयोग करना चाहिए़ यह एक एेतिहासिक काम हो रहा है़ उलगुलान के महानायक को दुनिया जानेगी़ डॉ मल्लिक ने कहा कि आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा की 150 फीट ऊंची प्रतिमा के नींव की ढलाई कार्य पर उपस्थित होकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हू़ं
निर्माण कार्य की सबसे बड़ी चुनौती को पार कर लिया है़ आनेवाले समय में यहां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का मेला लगा रहेगा़ देश में झारखंड की पहचान बनेगी़ डॉ भगत ने कहा कि आज भी कई आदिवासी संघर्ष और उनके नायक स्वाधीनता संघर्ष के राष्ट्रीय परिदृश्य में गुमनाम है़ं स्टैच्यू ऑफ उलगुलान झारखंड के मान-सम्मान का प्रतीक बनेगा़ इसे जन सहयोग से पूरा किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




