रांची : चुनावी तैयारी में जुटी आजसू 24 से सुदेश करेंगे रायशुमारी
Updated at : 22 Jan 2019 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आजसू पार्टी संसदीय चुनाव की तैयारी में जुट गयी है़ पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी करेंगे़ 24 को गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की शुरुआत होगी़ इसमें संसदीय क्षेत्र से जुड़े पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी भी रहेंगे़ पार्टी प्रवक्ता डॉ […]
विज्ञापन
रांची : आजसू पार्टी संसदीय चुनाव की तैयारी में जुट गयी है़ पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी करेंगे़
24 को गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की शुरुआत होगी़ इसमें संसदीय क्षेत्र से जुड़े पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी भी रहेंगे़ पार्टी प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि गिरिडीह की बैठक के बाद 30 जनवरी को रांची संसदीय क्षेत्र और 31 जनवरी को हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के विचार-विमर्श किया जायेगा.
फरवरी महीने में दूसरी लोकसभा सीटों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा़ बैठक से पहले पदाधिकारियों को चुनावी तैयारी, समीकरण व एजेंडे को लेकर होमवर्क कर आने के लिए कहा गया है़ डॉ भगत ने कहा कि पार्टी का मानना है कि अमूमन आम चुनाव में क्षेत्रीय सवाल गौण कर दिये जाते हैं.
बड़े दलों के एजेंडे में राष्ट्रीय विषय ही प्रमुख होते हैं. इससे राज्य को नुकसान का सामना करना होता है. आजसू पार्टी इस विचारधारा से हट कर क्षेत्रीय और जमीनी विषयों के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी़ पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि आजसू पार्टी पहले ही राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय ले चुकी है़ पिछले कई महीनों से पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर सांगठनिक मजबूती के साथ कार्यक्रमों पर जोर दे रही है़ इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष श्री महतो स्वराज स्वाभिमान यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत फरवरी के प्रथम सप्ताह से करेंगे़
पूर्व के चार चरणों में हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, दुमका, पाकुड़ जिलों में श्री महतो की यात्रा 1250 गांवों से गुजर चुकी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




