निर्मल हृदय समेत झारखंड के 16 बालगृहों का निबंधन रद्द

Published at :19 Jan 2019 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
निर्मल हृदय समेत झारखंड के 16 बालगृहों का निबंधन रद्द

रांची : समाज कल्याण विभाग से संबद्ध झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान ने मिशनरीज अॉफ चैरिटी द्वारा संचालित संस्था निर्मल हृदय, सहित राज्य के 16 बालगृहों (चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस) का निबंधन रद्द कर दिया है. इनमें निर्मल हृदय सहित पांच बाल गृह रांची के ही हैं. बाल अधिकार कानून सहित किशोर न्याय (जुवेनाइल जस्टिस) अधिनियम-2015 […]

विज्ञापन
रांची : समाज कल्याण विभाग से संबद्ध झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान ने मिशनरीज अॉफ चैरिटी द्वारा संचालित संस्था निर्मल हृदय, सहित राज्य के 16 बालगृहों (चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस) का निबंधन रद्द कर दिया है. इनमें निर्मल हृदय सहित पांच बाल गृह रांची के ही हैं.
बाल अधिकार कानून सहित किशोर न्याय (जुवेनाइल जस्टिस) अधिनियम-2015 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गयी है. इससे पहले बच्चों को बेच देने सहित अन्य अारोप व विवादों के बाद संस्थान ने कुल 31 बाल गृहों को नोटिस दिया था.
उनके जवाब के आधार पर यह कार्रवाई हुई है. सूत्रों के अनुसार जिन बाल गृहों से मिले जवाब असंतोषजनक थे, उनके निबंधन रद्द किये गये हैं. कुछ संस्थानों में बच्चों को बेहतर तरीके से न रखने तथा वहां अाधारभूत संसाधनों का अभाव होने जैसी शिकायतें भी थी.
जिनके निबंधन रद्द हुए हैं, इनमें कुछ एेसी संस्थाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने बाल गृह के संचालन से खुद को मुक्त करने को कहा था. सहयोग विलेज बोकारो व गढ़वा का निबंधन भी रद्द हुआ है. ये दोनों विशेष दत्तक ग्रहण संस्था हैं. इन संस्थानों से प्रक्रिया पूरी कर बच्चे गोद लिये जा सकते हैं.
31 बालगृहाें काे दिया गया था नाेटिस, जिनके जवाब असंताेषजनक, उनका निबंधन रद्द हुआ
बाल गृह का नाम किनके लिए
महर्षि बाल्मिकी विकलांग एवं अनाथ बाल गृह
सेवा अाश्रम, रांची
निर्मल हृदय, रांची बाल गृह
लोक विकास बिंदु, रांची बाल गृह
समाधान, रांची बाल गृह
सहयोग विलेज, गढ़वा बालक
सहयोग विलेज, बोकारो विशेष दत्तक ग्रहण संस्था
सहयोग विलेज, गढ़वा विशेष दत्तक ग्रहण संस्था
पीके मिशन आवासीय बाल गृह, धनबाद बाल गृह
रजरप्पा विकलांग सेवा समिति, रामगढ़ बाल गृह
स्टेप्स, खूंटी बाल गृह
31 बालगृहाें काे दिया गया था नाेटिस, जिनके जवाब असंताेषजनक, उनका निबंधन रद्द हुआ
इडीआइएसएस, रांची बाल गृह
नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट, धनबाद बाल गृह
मिशेल अोबामा एडुकेशन एंड वेलफेयर बाल गृह
सोसाइटी, पू.सिंहभूम
स्वामी विवेकानंद ब्लाइंड स्कूल, हजारीबाग बाल गृह
बापू अखिल मानव कल्याण केंद्र, चतरा बाल गृह
सर्वांगीण ग्रामीण विकास समिति, गढ़वा बाल गृह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola