ePaper

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से फोन पर की बात

Updated at : 11 Jan 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से फोन पर की बात

रांची : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनकी पार्टी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. अलग झारखंड राज्य के लिए संघर्ष करने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 75वें जन्मदिन पर सूबे के मुखिया रघुवर दास ने ट्वीट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की. मुख्यमंत्री ने श्री […]

विज्ञापन

रांची : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनकी पार्टी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. अलग झारखंड राज्य के लिए संघर्ष करने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 75वें जन्मदिन पर सूबे के मुखिया रघुवर दास ने ट्वीट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की. मुख्यमंत्री ने श्री सोरेन को फोन करके भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वहीं, गुरुजी की पार्टी झामुमो ने prabhatkhabar.com की रिपोर्ट को री-ट्वीट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट किया, ‘दुमका से लोकसभा सांसद श्री शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं.’

उधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 75वें जन्मदिन को बेहद खास करार दिया. पार्टी ने आगे कहा है कि गुरुजी का जीवन आम लोगों के कल्याण, सामाजिक विषमता के खिलाफ संघर्ष को समर्पित रहा. जब भी झारखंड और झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठन का इतिहास लिखा जायेगा, गुरुजी के संघर्षों का जिक्र जरूर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola