झारखंड : आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत

-अमन तिवारी- रांची : वरीय आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा के बेटे ने अपने आवास पर गार्ड से पिस्टल लेकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गयी है.. उसे मेडिका अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार आज सुबह तदाशा मिश्रा के बेटे अत्रादेश मिश्रा ने […]
-अमन तिवारी-
रांची : वरीय आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा के बेटे ने अपने आवास पर गार्ड से पिस्टल लेकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गयी है.. उसे मेडिका अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार आज सुबह तदाशा मिश्रा के बेटे अत्रादेश मिश्रा ने गार्ड दिलीप कुमार सिन्हा से पिस्टल लेकर खुद को गोली मार ली, हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि गोली क्यों मारी, अत्रादेश मिश्रा की उम्र लगभग 25 वर्ष बतायी जा रही है. वह एमबीबीएस का स्टूडेंट था और आज बेंगलुरु जाने वाला था.
आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा अभी स्पेशल सेक्रेटरी, होम के पद पर कार्यरत हैं. अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर अधिकारी के बेटे ने खुद को गोली क्यों मारी. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है. पुलिस अधिकारी भी कोई बयान नहीं दे रहे हैं. तदाशा मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




