रांची : तमाड़ की डिंबुजर्दा पंचायत में बनायी जायेगी पक्की नहर
Updated at : 26 Dec 2018 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य के जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कांची नदी से पक्की नहर निर्माण कराकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है. उन्होंने जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को समुचित कार्रवाई करने को भी कहा है. उन्होंने बताया कि तमाड़ प्रखंड अंतर्गत डिम्बुजर्दा पंचायत के बदला, चोगाड़ीह, […]
विज्ञापन
रांची : राज्य के जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कांची नदी से पक्की नहर निर्माण कराकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है. उन्होंने जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को समुचित कार्रवाई करने को भी कहा है.
उन्होंने बताया कि तमाड़ प्रखंड अंतर्गत डिम्बुजर्दा पंचायत के बदला, चोगाड़ीह, एदलडीह, बिनसाईडीह, सुमानडीह, हाराडीह व नवाडीह आदि गांव में सिंचाई सुविधा का अभाव बना रहता है.
यह इलाका पिछड़ी जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति बाहुल्य है. यहां के लोगों का जीवन कृषि आधारित है. यहां के ग्रामीण गांव से बाहर जाकर जीवन जीने को विवश है. ग्रामीणों की स्थिति को देखकर नहर का निर्माण करा कर सिंचाई की व्यवस्था कराना जरूरी हो गया है. इस बाबत अपर मुख्य सचिव को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने बताया कि कांची नदी एवं कांची नहर के बीच का अंतर मात्र छह किलोमीटर है और इस बीच यह सभी गांव पड़ते हैं. कांची नदी एवं कांची नहर की ओर पानी का बहाव होता है. बीच में पड़ने वाले इन गांवों में सुखाड़ की स्थिति बनी रहती है. पक्की नहर का निर्माण हो जाने से सीधे खेतों में सिंचाई को लेकर पानी पहुंच सकेगा. ग्रामीण कृषि कार्य कर खुशहाल जीवन जी सकेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




