सिल्ली : दामाद ने डायन के संदेह में कर दी सास की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2018 9:21 AM
विज्ञापन
सिल्ली : सिल्ली थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव में एक दामाद ने अपनी सास की हत्या डायन के संदेह में दावली से काटकर कर दी. पुलिस ने आरोपी को तमाड़ से उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी. घटना के संबंध में […]
विज्ञापन
सिल्ली : सिल्ली थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव में एक दामाद ने अपनी सास की हत्या डायन के संदेह में दावली से काटकर कर दी. पुलिस ने आरोपी को तमाड़ से उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी. घटना के संबंध में मृतका के पति पारणा लोहरा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्राथमिकी के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब सात बजे पारणा लोहरा अपने खेत पर काम करने निकला, तो उस वक्त घर में सबकुछ ठीक था. जब वह शाम चार बजे लौटा, तो अपनी पत्नी सकुरी देवी (45 वर्ष) को आंगन में मृत पाया. वह खून से लथपथ थी. वहीं उसका दामाद फलिंद्र लोहरा भी खड़ा था. ससुर को देख फलिंद्र वहां से भाग खड़ा हुआ. पारणा लोहरा जब घर के अंदर गया, तो वहां एक कटा हुआ बतख व खून से सना दावली पड़ा मिला. वहीं घर में बंधे भैंसा के भी गर्दन पर काटे जाने के जख्म मिले. पारणा के अनुसार दामाद फलिंद्र सकुरी देवी को हमेशा डायन कहा करता था. वह तमाड़ थाना क्षेत्र के कोंकाडीह गांव का रहनेवाला है. इधर, पुलिस को इस हत्याकांड में अन्य लोगों के भी शामिल होने का संदेह है.
इस संबंध में भी आरोपी से पूछताछ चल रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने डायन के प्रकोप से निजात पाने के लिए सकुरी देवी की हत्या के बाद घर में रखे बतख की बलि दी. इसके बाद भैंसा की भी बलि देने का प्रयास किया. आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने बलि के बाद बतख व भैंसा का खून भी पी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










