रांची : आज शहर की सफाई व्यवस्था देखने निगम की टीम निकलेगी

Updated at : 24 Dec 2018 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
रांची  : आज शहर की सफाई व्यवस्था देखने निगम की टीम निकलेगी

रांची. शहर के 33 वार्डों के सफाई कार्य में लगी रांची एमएस डब्ल्यू कंपनी के सफाई कार्यों का जायजा लेने के लिए सोमवार को नगर निगम की 12 टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में निकलेगी. 12 टीमों द्वारा किये जाने वाले निरीक्षण कार्य को लेकर अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने सभी सिटी मैनेजर […]

विज्ञापन
रांची. शहर के 33 वार्डों के सफाई कार्य में लगी रांची एमएस डब्ल्यू कंपनी के सफाई कार्यों का जायजा लेने के लिए सोमवार को नगर निगम की 12 टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में निकलेगी. 12 टीमों द्वारा किये जाने वाले निरीक्षण कार्य को लेकर अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने सभी सिटी मैनेजर व सुपरवाइजरों को दिशा निर्देश दिया है. श्री प्रसाद ने सभी सिटी मैनेजरों व सुपरवाइजरों से कहा है कि वे मोहल्ले में सफाई व्यवस्था का लाइव वीडियो लें. लाइव वीडियो को नगर आयुक्त के यहां शाम को पेश करें. इस दौरान सुझाव भी दें कि किस प्रकार से शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सकता है.
रांची : सरकार ने राज्य के शहरों में स्थित तालाबों की स्थिति सुधारने का आदेश दिया है. नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी निकायों के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारियों, कार्यपालक पदाधिकारियों और विशेष पदाधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में स्थित तालाबों को दुरुस्त करने के लिए पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा है कि शहरी क्षेत्रों में स्थित तालाबों की साफ-सफाई नहीं किये जाने के कारण उनमें कचरा भरा रहता है.
निकायों को भेजे गये पत्र में लिखा गया है कि अधिकतर तालाबों में स्थानीय नागरिकों द्वारा कूड़ा फेंका जाता है. मल-मूत्र भी त्यागा जाता है. जलकुंभी के कारण भी जल दूषित होता है. नगर निकायों द्वारा तालाबों की साफ-सफाई के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं रहने के कारण तालाब और अधिक दूषित हो रहे हैं.
शहरी क्षेत्रों में स्थित सभी बांध तालाबों को संरक्षित करना जरूरी है. श्री सिंह ने तालाबों को संरक्षित करने के लिए छह कार्यवाही करने का आदेश दिया है. उन्होंने सभी तालाबों की नियमित सफाई कराने की व्यवस्था करने, तालाबों की रक्षा व देख-रेख के लिए नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने, विशेष अभियान चलाकर तालाबों को प्रदूषित नहीं करने के संबंध में जागरूकता फैलाने, अत्यधिक प्रदूषित तालाबों को सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों के सहयोग से अभियान चलाकर साफ करने, तालाब के किनारों को पार्क या पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने और जिला प्रशासन का सहयोग लेकर तालाबों से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola