झारखंड में कड़ाके की ठंड, पांच लोगों की मौत

Updated at : 23 Dec 2018 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में कड़ाके की ठंड, पांच लोगों की मौत

रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. ठंड के कारण राज्य में कुल पांच लोगों की मौत हो गयी. हजारीबाग के इचाक में दो, पलामू के पांकी में एक, पश्चिमी सिंहभूम जिले के गितीकेंदु में एक और धनबाद के निरसा में एक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. ठंड के कारण राज्य में कुल पांच लोगों की मौत हो गयी. हजारीबाग के इचाक में दो, पलामू के पांकी में एक, पश्चिमी सिंहभूम जिले के गितीकेंदु में एक और धनबाद के निरसा में एक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड में बलदेव रविदास (आंबेडकर मुहल्ला,44 वर्ष) व शंकर भगत (बाजार मोदी मुहल्ला, 55वर्ष) की मौत ठंड से हो गयी.
बलदेव मजदूरी करता था. सीओ ने मृतक की पत्नी को कंबल प्रदान कर सरकारी सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया. वहीं पलामू के पांकी में प्राइवेट टीचर प्रमोद चंद्रवंशी की मौत हो गयी. धनबाद के निरसा में राजू बाउरी (70 साल) की मौत हो गयी. वहीं पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी के गितीकेंदु गांव में शिवकुमार लागुरी के साढ़े तीन साल के पुत्र मोटु लागुरी की मौत हो गयी.
मृत बच्चे के पिता शिवकुमार ने कहा कि खेतीबारी कर परिवार का जीवन यापन किसी प्रकार करते हैं. उनके पास सिर्फ तन ढ़कने को कपड़े है. ऊनी कपड़े खरीदने के पैसे नहीं है. उसने कहा कि प्रशासन की ओर से भी कंबल नहीं बांटा गया. शुक्रवार को बेटे को ठंड लगी थी. शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गयी.
तापमान में गिरावट : तेज हवा के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. शनिवार को कांके का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री तथा मैक्लुस्कीगंज का दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया . वहीं मेदिनीनगर, गुमला, सिमडेगा, गढ़वा, हजारीबाग, चतरा, कोडरम, रामगढ़ में भी हाड़ कंपाती से ठंड से जनजीवन ठहर सा गया है. मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.
कहां िकतनी हुई मौतें
हजारीबाग 02
पलामू 01
प सिंहभूम 01
धनबाद 01
न्यूनतम तापमान
मैक्लुस्कीगंज 2.0 डिसे
कांके 2.2 डिसे
रांची 6.4 डिसे
जमशेदपुर 8.6 डिसे
धनबाद 8.0 डिसे
हजारीबाग 7.5 डिसे
मेदिनीनगर 7.5 डिसे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola