इंजीनियरिंग की काउंसलिंग में विलंब

Updated at : 20 Jun 2014 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की काउंसलिंग में विलंब

सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में सीट आवंटन का ब्योरा अनुपलब्ध रांची : झारखंड राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद (झारखंड कंबाइंड) इंजीनियरिंग की काउंसेलिंग नहीं कर पा रहा है. राज्य के सरकारी व गैर सरकारी (निजी) संस्थानों में सीटों का पूरा ब्योरा उसे उपलब्ध नहीं कराया जा सका है. विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग सीटों का […]

विज्ञापन

सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में सीट आवंटन का ब्योरा अनुपलब्ध

रांची : झारखंड राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद (झारखंड कंबाइंड) इंजीनियरिंग की काउंसेलिंग नहीं कर पा रहा है. राज्य के सरकारी व गैर सरकारी (निजी) संस्थानों में सीटों का पूरा ब्योरा उसे उपलब्ध नहीं कराया जा सका है. विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग सीटों का विवरण उपलब्ध कराता है. गौरतलब है कि 30 जून से पहले पहली काउंसलिंग करने की बाध्यता है.

सुप्रीम कोर्ट ने दो वर्ष पहले अपने एक आदेश में इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया का कैलेंडर जारी किया था. उसके अनुसार सभी राज्यों में सरकारी व निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए पहली काउंसलिंग 30 जून तक हो जानी चाहिए. वहीं दूसरी काउंसलिंग 10 जुलाई तथा तीसरी व अंतिम राउंड की काउंसलिंग 30 जुलाई तक हो जानी चाहिए. नये सत्र की कक्षाएं एक अगस्त तक शुरू करनी है.

विलंब का कारण : विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग से मिली सूचना के अनुसार कोर्ट के एक आदेश के कारण इस वर्ष असमंजस बना रहा कि सीटों का आवंटन यूजीसी से मिलेगा या फिर ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन से. अंतत: एआइसीटीइ से सीटों का कोटा कंफर्म किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola