अंगारों पर चल कर आस्था का परिचय दिये भोक्ता
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
शिव मंडा पूजा में पश्चिम बंगाल का छऊ कलाकारों ने बांधा समां
विज्ञापन
मेसरा.
शिव कालीपूजा समिति ने मेसरा गांव में शिव मंडा पूजा का आयोजन किया. जिसमें रविवार को झूलन के तहत भोक्ताओं ने अंगारों पर चलकर आस्था का परिचय दिया. भोक्ता बनस झूला से आस्था के फूल बरसाये. फूल को आंचल में लेने के लिए महिलाओं में होड़ मची रही. रात्रि में पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध छऊ नृत्य ने लोगों को रात भर बांधे रखा. मंडा पूजा का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रेमचंद महतो, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य संजय कुमार महतो व प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मुखिया सुशीला देवी, कुशल मुंडा, पंसस मदन महतो, उप मुखिया प्रभात चौधरी, अध्यक्ष गंगा करमाली, सचिव जलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो, संरक्षक टीपू महतो, सूरज प्रकाश, प्रीतम सांड लोहरा, संजय कुमार,बसंत चौधरी आदि मौजूद थे.शिव मंडा पूजा में पश्चिम बंगाल का छऊ कलाकारों ने बांधा समांB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










