साप्ताहिक हाट में सब्जी कारोबारियों के बीच मारपीट, केस दर्ज
Updated at : 05 Apr 2026 9:18 PM (IST)
विज्ञापन

ब्राम्बे व हुटार साप्ताहिक हाट में सब्जी के कारोबार से जुड़े दो पक्षों के बीच मारपीट हुई
विज्ञापन
मांडर.
ब्राम्बे व हुटार साप्ताहिक हाट में सब्जी के कारोबार से जुड़े दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव निवासी मो इमरोज पिता मो कलीम की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में रातू के पाली गांव के किशोर साहू, बसंत साहू, तेजू साहू, रोहित साहू, मनोज साहू, शंभु साहू, दीपक साहू, सेवक साहू सहित 20 से 25 अन्य लोगों पर चार अप्रैल को ब्राम्बे साप्ताहिक हाट में समूह बनाकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने व पैसों की छिनतई का आरोप लगाया गया है. वहीं रातू के पाली गांव के बसंत साहू पिता सुलेन्द्र साहू की ओर से दर्ज प्राथमिकी में तीन अप्रैल को चान्हो के हुटार साप्ताहिक हाट में रास्ते से ऑटो हटाने के विवाद को लेकर चटवल गांव के तबरेज अंसारी, इमरोज अंसारी, जमील, सोनू, फिरोज व जेपी पर लाठी व लोहे की रॉड से मारपीट करने व पॉकेट से पैसा निकाल लेने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है तीन अप्रैल को हुटार साप्ताहिक हाट में झड़प के बाद दोनों पक्षों में व्यापारियों ने समझौता भी कराया था. बावजूद चार अप्रैल को ब्राम्बे साप्ताहिक हाट में पुनः मारपीट हुई. मांडर पुलिस मामले की जांच कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




