रांची : डाक विभाग में इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा शुरू
Updated at : 16 Dec 2018 10:16 AM (IST)
विज्ञापन

ग्राहक अब खाते में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे रांची : डाक विभाग के बचत खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है. रांची समेत पूरे झारखंड में इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा शुरू हो गयी है. अब ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन खाता में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे. इसका लाभ लेने के लिए ग्राहकों को […]
विज्ञापन
ग्राहक अब खाते में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे
रांची : डाक विभाग के बचत खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है. रांची समेत पूरे झारखंड में इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा शुरू हो गयी है. अब ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन खाता में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे. इसका लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपने संबंधित डाकघर में आवेदन करना होगा. इसके बाद यह सुविधा मिल सकेगी.
एक्टिवेट होने पर आयेगा एसएमएस : इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट होने पर आपके मोबाइल पर एक एसएमएस आयेगा. आपको वेबसाइट पर जाकर न्यू यूजर एक्टिवेशन हाइपरलिंक के माध्यम से उसे कंफीगर करना होगा. कंफीगर करने के लिए ग्राहकों के पास कस्टमर आइडी और एकाउंट होना जरूरी है. यह सुविधा लेने के पूर्व ग्राहकों के बैंक खाते से मोबाइल नंबर, इ-मेल आइडी, पैन नंबर रजिस्टर्ड होना जरूरी है.
यह होगा फायदा : सेविंग अकाउंट के माध्यम से ग्राहक अपने आरडी एकाउंट, पीपीएफ एकाउंट में ऑनलाइन पैसा जमा कर सकते हैं. डाक विभाग में खोले गये विभिन्न प्रकार के खातों का विवरण आसानी से देख सकेंगे. हालांकि वर्तमान में किसी दूसरे बैंक में पैसा ट्रांसफर की सुविधा नहीं मिल सकेगी. आने वाले दिनों में यह सुविधा भी शुरू हो जायेगी. डाक विभाग ने ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा शुरू कर दी है. इससे खाताधारकों को कई लाभ मिलेंगे.
शशि शालिनी कुजूर, सीपीएमजी, डाक विभाग, झारखंड सर्किल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




