रांची : वर्ष 2019 में भी जैक लेगा आलिम-फाजिल की परीक्षा

Updated at : 14 Dec 2018 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
रांची :  वर्ष 2019 में भी जैक लेगा आलिम-फाजिल की परीक्षा

रांची : वर्ष 2019 में मदरसा आलिम व फाजिल की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल ही लेगी. सरकार के इस प्रस्ताव को शुक्रवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल परीक्षा समिति की बैठक में स्वीकृति दी गयी. परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा प्रक्रिया शुरू की जायेगी. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में मदरसा आलिम व फाजिल […]

विज्ञापन
रांची : वर्ष 2019 में मदरसा आलिम व फाजिल की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल ही लेगी. सरकार के इस प्रस्ताव को शुक्रवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल परीक्षा समिति की बैठक में स्वीकृति दी गयी. परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में मदरसा आलिम व फाजिल की परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर से लेने का निर्णय लिया गया था. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने यह कहते हुए आलिम व फाजिल की परीक्षा लेने से इनकार कर दिया था कि जैक इंटर स्तर तक की परीक्षा लेने के लिए ही अधिकृत है.
आलिम व फाजिल स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षा है, ऐसे में यह दोनों परीक्षा जैक नहीं ले सकती है. इसके बाद सरकार ने दोनों परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर से लेने की बात कही थी. रांची विश्वविद्यालय द्वारा आलिम व फाजिल का पाठ्यक्रम भी तैयार किया गया.
पर एक भी मदरसा ने विश्वविद्यालय से संबद्धता नहीं ली, इस कारण विश्वविद्यालय ने आलिम-फाजिल की परीक्षा नहीं ली. वर्ष 2018 के बाद अब 2019 में भी जैक ही आलिम व फाजिल की परीक्षा लेगा. मैट्रिक व इंटर की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन को लेकर प्रमंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा.
कार्यशाला में प्रधान परीक्षक भाग लेंगे. प्रधान परीक्षक को मूल्यांकन पैटर्न के बारे में जानकारी दी जायेगी. वर्ष 2019 से मूल्यांकन में स्टेपवाइज मार्किंग की प्रक्रिया का कड़ाई से पालन किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने की. बैठक में उपाध्यक्ष फूल सिंह, विधायक सह जैक बोर्ड के सदस्य अनंत ओझा और अजय गुप्ता शामिल थे.
कक्षा नौ का मॉडल प्रश्न पत्र जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा नौ का मॉडल प्रश्न पत्र शुक्रवार को जारी कर दिया. मॉडल सेट के साथ उत्तर कुंजी भी जारी की गयी. विद्यार्थी जैक की वेबसाइट पर मॉडल प्रश्न पत्र देख सकते हैं.
कक्षा नौ के अलावा कक्षा आठ व मैट्रिक की परीक्षा का भी मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिया गया है. कक्षा आठ का अब तक दो सेट मॉडल प्रश्न पत्र जारी हुआ है. वहीं, मैट्रिक का प्रत्येक सप्ताह एक सेट मॉडल प्रश्न पत्र जारी किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola