रांची : युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती व चुनावों पर चर्चा

Updated at : 10 Dec 2018 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती व चुनावों पर चर्चा

रांची : प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती व आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका बेहतर करने पर चर्चा की गयी. राज्य युवा प्रभारी दीपक मिश्र ने सभी जिलाध्यक्षों को अपने जिलों में जनवरी माह के अंदर आधी आबादी पूरा हक और सोच से सोच की […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती व आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका बेहतर करने पर चर्चा की गयी. राज्य युवा प्रभारी दीपक मिश्र ने सभी जिलाध्यक्षों को अपने जिलों में जनवरी माह के अंदर आधी आबादी पूरा हक और सोच से सोच की लड़ाई कार्यक्रम करने का निर्देश दिया. आधी आबादी पूरा हक के लिए उपाध्यक्ष श्वेता सिंह एवं सोच से सोच की लड़ाई कार्यक्रम के लिए उपाध्यक्ष कुमार राजा व महासचिव परितोष सिंह को कार्यक्रम समन्वयक बनाया गया.
बताया गया कि 16 दिसंबर को शुरू होने वाली युवा क्रांति यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए 30 जनवरी को समाप्त होगी. बैठक में प्रदेश युवा सचिव सचिव उज्जवल प्रकाश तिवारी और धीरेंद्र सिंह को महासचिव के रूप में पदोन्नत किया गया. जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव, विशाल तिर्की व संजीव रंजन को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने की. इसमें मो इमरान अली, राजेश सिन्हा सन्नी, अभिनव सिद्धार्थ, अमर कुमार यादव, आलोक तिवारी, बिट्टू पाठक, मो इश्तियाक अहमद, राकेश कुमार साहू समेत अन्य शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola