ePaper

रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज

Updated at : 03 Dec 2018 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज

रांची : रांची विश्वविद्यालय के कॉलेज और पीजी विभाग में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान सोमवार (03 दिसंबर) को होगा. रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है. 14 अंगीभूत कॉलेज, एक बीएड कॉलेज व पीजी विभाग में छात्र संघ चुनाव हो रहा है. विभिन्न कॉलेजों व पीजी विभाग से कुल […]

विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय के कॉलेज और पीजी विभाग में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान सोमवार (03 दिसंबर) को होगा. रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है. 14 अंगीभूत कॉलेज, एक बीएड कॉलेज व पीजी विभाग में छात्र संघ चुनाव हो रहा है. विभिन्न कॉलेजों व पीजी विभाग से कुल 80 छात्र प्रतिनिधियों का चयन किया जायेगा. 80 प्रतिनिधि के लिए 367 उम्मीदवार मैदान में हैं.
सभी कॉलेज व पीजी विभाग मिला कर 182 मतदान केंद्र बनाया गया है. चुनाव में 1.13 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतगणना चार दिसंबर को संबंधित कॉलेज में होगा. मतगणना के बाद शपथ ग्रहण भी चार दिसंबर को हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola