रांची : कल खेलगांव में जुटेंगे 10,000 किसान और 2,000 डेलीगेट्स
Updated at : 28 Nov 2018 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सूचना भवन में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य की कृषि सचिव पूजा सिंघल, उद्योग सचिव के रविकुमार, संयुक्त सचिव मंजूनाथ भजयंत्री, डीसी राय महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता ने ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट की तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस समिट में पूरे राज्य से करीब 10 […]
विज्ञापन
रांची : सूचना भवन में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य की कृषि सचिव पूजा सिंघल, उद्योग सचिव के रविकुमार, संयुक्त सचिव मंजूनाथ भजयंत्री, डीसी राय महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता ने ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट की तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस समिट में पूरे राज्य से करीब 10 हजार किसानों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. वहीं, करीब 2000 डेलीगेट्स भी हिस्सा लेंगे. अब तक 1800 से अधिक डेलीगेट्स निबंधन करा चुके हैं. करीब 450 बिजनेस डेलीगेशन की मीटिंग भी होगी.
श्रीमती सिंघल ने बताया कि समापन समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू होंगी. उनकी सहमति मिल गयी है. दो दिनों तक खेलगांव परिसर में कई तरह के कार्यक्रम होंगे. सभी 24 जिलों के पैवेलियन बनाये गये हैं.
दूसरे राज्यों के पैवेलियन भी होंगे. बड़ी-बड़ी मशीनों का अॉन स्पॉट प्रदर्शन किया जायेगा. करीब 40 हजार वर्गफीट में मेले का आयोजन होगा. दूर के जिलों से आने वाले किसानों के रहने और खाने की व्यवस्था यहां की गयी है. इसमें कई देशों की सहभागिता भी है.
इसमें चीन, इजराइल, मंगोलिया, ट्यूनेशिया, फिलिपिंस और मोरक्को है. मोरक्को फोकस स्टेट के रूप में शामिल हो रहा है. इसके अतिरिक्त वर्ल्ड बैंक का स्टॉल भी लगाया जायेगा. इसमें ब्राजील और नीदरलैंड के प्रतिनिधि होंगे. वे वर्ल्ड बैंक से किसानों को मिलने वाली सुविधा की जानकारी देंगे.
राज्यपाल होंगी समापन समारोह की मुख्य अतिथि
दो दिनों तक खेलगांव परिसर में होंगे कई कार्यक्रम, सभी 24 जिलों के पैवेलियन बनाये गये
वर्ल्ड बैंक का स्टॉल लगेगा पांच देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, मोरक्को होगा फोकस कंट्री
किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देंगे ब्राजील और नीदरलैंड के प्रतिनिधि
50 यूनिट का ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह होगा
उद्योग सचिव के रवि कुमार ने बताया कि इस मौके पर 50 उद्योगों का ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह भी होगा. उनको काम शुरू करने की अनुमति दी जायेगी. समारोह में हिस्सा लेने पतंजलि के सीइओ भी आ रहे हैं. उनसे गेलतसूद के फूड पार्क के संचालन के संबंध में बात होगी. कार्यक्रम में 10 से लेकर चार बजे तक केवल पास धारियों का प्रवेश होगा. शाम चार से रात आठ बजे तक आमलोगों के लिए भी खुला रहेगा.
सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी
उपायुक्त श्री रे और एसएसपी श्री गुप्ता ने बताया कि पूरे परिसर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है. बैग की इंट्री नहीं होगी. लोग केवल मोबाइल लेकर जा सकते हैं.
ट्रैफिक और प्रशासन की व्यवस्था के लिए आदेश जारी किया जायेगा. उस दिन वहां बसों की संख्या काफी होगी. इस कारण ट्रैफिक जाम हो सकता है. इस कारण उस रास्ते का उपयोग करनेवाले लोग समय लेकर घर से निकलें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




