सरकारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति वापस लेने से पठन-पाठन प्रभावित, शिक्षक विहीन रहे कई स्कूल एमडीएम के बाद ही दे दी छुट्टी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2018 6:24 AM
विज्ञापन
सिल्ली : सरकारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति वापस लिये जाने के बाद पारा शिक्षकों द्वारा संचालित प्रखंड के सभी 37 स्कूलों में पठन पाठन का काम सोमवार को बुरी तरह प्रभावित हुआ. स्कूल शिक्षक विहीन रहे. कुछ स्कूलों में तो बच्चे आकर लौट गये. कई स्कूलों में बच्चों ने बगैर शिक्षक के ही दिन भर कक्षा […]
विज्ञापन
सिल्ली : सरकारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति वापस लिये जाने के बाद पारा शिक्षकों द्वारा संचालित प्रखंड के सभी 37 स्कूलों में पठन पाठन का काम सोमवार को बुरी तरह प्रभावित हुआ. स्कूल शिक्षक विहीन रहे. कुछ स्कूलों में तो बच्चे आकर लौट गये. कई स्कूलों में बच्चों ने बगैर शिक्षक के ही दिन भर कक्षा में समय बिताया. कई विद्यालयों में प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने स्कूल खोले. किसी तरह एमडीएम बनवाया. इसके बाद छुट्टी कर दी.
जामनीटांड़ स्कूल लगभग पौने ग्यारह बजे खुला. यहां एमडीएम बनाकर छुट्टी दे दी गयी. हलमाद उत्क्रमित विद्यालय में भी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने दिनभर बच्चों की रखवाली की. इसके अलावे अन्य स्कूलों में भी किसी तरह समय बिताने के समाचार मिले हैं. बीइइअो सुदामा मिश्रा ने बताया कि सरकारी आदेश के मुताबिक सरकारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति 22 दिसंबर से ही वापस ले ली गयी है. पारा शिक्षकों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम दे दिया गया है.
जो शिक्षक नहीं लौटेंगे, उनके स्थान पर सभी स्कूलों में नये शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. इस बाबत सभी एसएमसी को आदेश जारी कर दिया गया है. बीइइअो ने बताया कि कई पारा शिक्षक काम पर लौट आये हैं. उन्होंने इसकी लिखित जानकारी बीआरसी कार्यालय को दी है.
15 पारा शिक्षक काम पर लौटे
बीआरसी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को 15 पारा शिक्षक अपने विद्यालय में काम पर लौट आये. इसकी सूचना बीआरसी कार्यालय को लिखित रूप में दी है. इनमें भूपाली महतो, शकुंतला देवी राप्रावि डोमनडीह, उषा देवी उप्रावि सिंगपुर कांटाडीह, कान्हू पातर मुंडा उप्रावि खटंगा, चोकेसेरेंग जीपीएस के तारकेश्वर महतो, यूएमएस बासुडीह की करमी देवी व पिस्का के विनेश्वर मांझी सहित अन्य शामिल हैं.
पतराहातू ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना
फिल्टर सिस्टम की मरम्मत के कारण होगी रॉ वाटर की सप्लाइ
सिल्ली. पतराहातू ग्रामीण जलापूर्ति योजना से एक सप्ताह तक रॉ वाटर की सप्लाइ होगी. इसकी जानकारी जल सहिया ने दी. उसने बताया कि योजना के फिल्टर सिस्टम को साफ सफाई व मरम्मत के लिए सोमवार को खोल दिया गया है. इसे फिर से चालू करने में लगभग एक सप्ताह लग जायेगा. लाभुकों को पानी की दिक्कत न हो इसलिए जलापूर्ति बाधित नहीं की जायेगी. फिल्टर की मरम्मत किये जाने तक रॉ वाटर की आपूर्ति की जायेगी.
पंचायत उपचुनाव
बीडीओ व बीपीआरओ ने किया 13 मतदान केंद्रों का निरीक्षण
सिल्ली. बिसरिया, मुरी पूर्वी व लोवादाग पंचायत में पंसस के एक व वार्ड सदस्य के तीन पदों के लिए होनेवाले उपचुनाव को लेकर बीडीओ उदय कुमार, बीपीआरओ सुरेंद्र उपाध्याय समेत अन्य अधिकारियों ने बिसरिया पंचायत के कुतरु, कटाम, बिसरिया व असुरकोडा गांव में 13 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. बीडीओ ने बताया कि सभी बूथों पर रोशनी, पेयजल, रैंप, शौचालय आदि की व्यवस्था की जांच की गयी. पंचायत सेवक को बूथों पर दीवार लेखन कराने का आदेश दिया गया.
संविधान दिवस मनाया गया
सिल्ली. प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को संविधान दिवस मनाया गया. सीअो अभिषेक कुमार, बीडीओ उदय कुमार तथा प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने प्रस्तावना का पाठ किया. बीडीओ ने बताया कि आज के ही दिन देश का संविधान बना था. मौके पर प्रखंड व अंचल कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.
कैबिनेट की बैठक आज
रांची. राज्य सरकार के कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होगी. शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में होने वाली बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. बैठक में राज्य के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार के बाद फैसला किया जायेगा.
नहीं बिका एक भी फार्म
सिल्ली. पंचायत उपचुनाव को लेकर सोमवार को एक भी नामांकन फार्म नहीं बिका. ज्ञात हो कि बिसरिया, लोवादाग, मुरी पूर्वी पंचायत में एक पंसस एवं तीन वार्ड सदस्य पद के लिए 19 दिसंबर को चुनाव होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










