रांची : भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, दो तस्कर भाग निकले एक का भाई पकड़ा गया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2018 8:12 AM

विज्ञापन

तुपुदाना क्षेत्र में रांची पुलिस को मिली सफलता रांची : रांची पुलिस ने रविवार को तुपुदाना ओपी क्षेत्र के ढूंढी गढ़ा बस्ती के दो घरों से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया. वहीं विस्फोटक पदार्थ की तस्करी करनेवाला जाहिद खान भाग निकला. उसके भाई साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं सुनील महतो […]

विज्ञापन
तुपुदाना क्षेत्र में रांची पुलिस को मिली सफलता
रांची : रांची पुलिस ने रविवार को तुपुदाना ओपी क्षेत्र के ढूंढी गढ़ा बस्ती के दो घरों से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया. वहीं विस्फोटक पदार्थ की तस्करी करनेवाला जाहिद खान भाग निकला. उसके भाई साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं सुनील महतो भागने में सफल रहा.
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लग्जरी कार में शादी का स्टीकर लगाकर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ ले जाया जा रहा है. वहीं कुछ तस्करों के नाम का पता भी चला. कार का पता नहीं चलने पर तुपुदाना ओपी प्रभारी तारिक अनवर ने सदल बल ढूंढी गढ़ा इलाके में जाहिद खान और सुनील महतो के घर में छापेमारी की. दोनों घरों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किये गये.
तस्कर जाहिद खान और सुनील महतो पुलिस को चकमा देकर भाग निकले. वहीं जाहिद का भाई साहिल पकड़ा गया. पुलिस ने दोनों के घरों की तलाशी ली तो भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मिले. पुलिस विस्फोटकों को जब्त कर आरोपी से पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola