खुद भ्रष्ट हैं सांसद रवींद्र पांडेय : ढुल्लू महतो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो/रांची : सांसद रवींद्र पांडेय इस्तीफा दें, तो मैं भी इस्तीफा देने को तैयार हूं. सांसद अपनी महिला मित्रों का नाम सार्वजनिक करने की बात मुझसे करें, तो मैं सभी का नाम प्रूफ के साथ देने को तैयार हूं. उक्त बातें शनिवार को बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने कही. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने […]
विज्ञापन
बोकारो/रांची : सांसद रवींद्र पांडेय इस्तीफा दें, तो मैं भी इस्तीफा देने को तैयार हूं. सांसद अपनी महिला मित्रों का नाम सार्वजनिक करने की बात मुझसे करें, तो मैं सभी का नाम प्रूफ के साथ देने को तैयार हूं. उक्त बातें शनिवार को बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने कही. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए उन्होंने सांसद पर आरोपों की झड़ी लगा दी.
उन्होंने कहा कि रवींद्र पांडेय खुद भ्रष्ट हैं. आरोप लगाने वाली महिला का संबंध सांसद पांडेय से है. दोनों के फोन का डिटेल्स निकाल कर इसकी सत्यता की जांच की जानी चाहिए.
सांसद का कोई भी जनाधार क्षेत्र में नहीं है. यही कारण है कि आज तक कोई कार्यक्रम बाघमारा में नहीं कर पाये. अब गंदी व ओछी राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सांसद की पकड़ सरकार में हमसे अधिक है, जिस कारण जांच में देर हो रही है. इधर, धनबाद जिला तेली समाज के महामंत्री दशरथ साव व जिला सचिव मुखिया अनिता गोराईं ने कहा कि विधायक श्री महतो को एक साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है.
सांसद रवींद्र पांडेय पर यौन शोषण के प्रयास का आरोप
कतरास/रांची : भाजपा की एक जिलास्तरीय नेत्री द्वारा विधायक ढूल्लू महतो पर यौन शोषण के प्रयास का मामला अभी गर्म ही है कि अंगारपथरा इलाके की एक महिला ने गिरिडीह के भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय पर यौन शोषण के प्रयास की ऑनलाइन शिकायत कतरास थाना में दर्ज करायी है.
सांसद समर्थक विनय सिंह पर भी आरोप लगाया गया है. इस संबंध में कतरास थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि दोनों ही शिकायतों की जांच की जा रही है. आरोपों के संबंध में राय जानने के लिए सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










