रांची : लालपुर मसजिद के पास रिक्शा चालक का शव मिला

Updated at : 24 Nov 2018 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : लालपुर मसजिद के पास रिक्शा चालक का शव मिला

रांची : लालपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह खेदू राम नामक व्यक्ति का शव लालपुर मसजिद लकड़ी टाल के समीप से बरामद किया. पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. वह मूल रूप से सिकिदिरी थाना क्षेत्र के अदरपखना का रहनेवाला था. वर्तमान में वह लकड़ी टाल […]

विज्ञापन
रांची : लालपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह खेदू राम नामक व्यक्ति का शव लालपुर मसजिद लकड़ी टाल के समीप से बरामद किया. पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. वह मूल रूप से सिकिदिरी थाना क्षेत्र के अदरपखना का रहनेवाला था.
वर्तमान में वह लकड़ी टाल के ही समीप रहता था और रिक्शा चलाने का काम करता था. इधर, घटना की सूचना मिलने पर उसके परिजन सिकिदिरी से रांची पहुंचे. पुलिस ने मामले में परिजनों की शिकायत पर अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस के अनुसार अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है. आसपास के लोगों से पूछने पर पुलिस को पता चला कि मृतक शराब पीने का आदि था. इसलिए पुलिस को आशंका है कि कहीं शराब पीने की वजह से उसकी मौत तो नहीं हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola