ePaper

रांची : फाइनेंस कंपनी के कर्मी से सवा लाख की लूट

Updated at : 23 Nov 2018 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : फाइनेंस कंपनी के कर्मी से सवा लाख की लूट

सुतियांबे व मदनपुर गांव से कंपनी के रुपये लेकर बाइक से रांची लौट रहा था कर्मी पिठोरिया/रांची : पिठोरिया चौक से 500 मीटर दूर मानसरोवर ढाबा के पास गुरुवार की दोपहर दो बजे बदमाशों ने बाइक सवार से सवा लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये. बताया जाता […]

विज्ञापन
सुतियांबे व मदनपुर गांव से कंपनी के रुपये लेकर बाइक से रांची लौट रहा था कर्मी
पिठोरिया/रांची : पिठोरिया चौक से 500 मीटर दूर मानसरोवर ढाबा के पास गुरुवार की दोपहर दो बजे बदमाशों ने बाइक सवार से सवा लाख रुपये लूट लिये.
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये. बताया जाता है कि कांके रोड स्थित भारत फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी पिठोरिया क्षेत्र के सुतियांबे व मदनपुर गांव से कंपनी के रुपये लेकर बाइक से रांची कार्यालय आ रहा था. मानसरोवर ढाबा के पास दो बाइक पर सवार लुटेरों ने रिवॉल्वर दिखा कर उससे रुपये से भरा बैग व बाइक लूट लिया और रांची की तरफ भाग निकले. कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि बैग में एक लाख 24 हजार 995 रुपये थे. पिठोरिया पुलिस लुटेरों की खोज में छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola