रांची : दारोगा से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर चतरा एसपी को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने एक जमानत मामले में सुनवाई के दौरान चतरा जिले के दारोगा द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर नाराजगी जतायी. पुलिस अधीक्षक को सशरीर उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि यह मामला वर्ष 2010 का है. इतने समय के बाद […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने एक जमानत मामले में सुनवाई के दौरान चतरा जिले के दारोगा द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर नाराजगी जतायी. पुलिस अधीक्षक को सशरीर उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि यह मामला वर्ष 2010 का है.
इतने समय के बाद भी जांच क्यों नहीं पूरी नहीं हो पायी. संबंधित दारोगा अदालत को संतोषजनक जवाब देने में विफल रहे. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तिथि निर्धारित की. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता निलेश कुमार ने पैरवी की. उन्होंने जमानत देने का आग्रह किया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी सकिंदर गंझू ने जमानत याचिका दायर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










