पुलिस के सहयोग से काम पर गया मजदूर वापस लौटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2018 6:18 AM

विज्ञापन

सिल्ली : सिल्ली पुलिस की सक्रियता व सहयोग से सारजमडीह निवासी उमेशचंद्र महतो हरियाणा से वापस आ गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चार मई 2018 को वह रांची के किसी व्यक्ति के संपर्क में आकर हरियाणा काम करने चला गया था. उसे 15 हजार रुपये महीने में व डाइविंग सीखाने का प्रलोभन दिया […]

विज्ञापन
सिल्ली : सिल्ली पुलिस की सक्रियता व सहयोग से सारजमडीह निवासी उमेशचंद्र महतो हरियाणा से वापस आ गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चार मई 2018 को वह रांची के किसी व्यक्ति के संपर्क में आकर हरियाणा काम करने चला गया था. उसे 15 हजार रुपये महीने में व डाइविंग सीखाने का प्रलोभन दिया था.
मजदूर ने बुधवार को सिल्ली थाना परिसर में बताया कि वह पानीपत के निकट बढत थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के यहां खेतों में काम करता था. उसे पैसे भी नहीं मिलते थे. उमेशचंद्र के भाई ने बताया कि जब उसका कुछ दिनों के बाद घर से संपर्क टूट गया तो उन्होंने सिल्ली पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने बताया कि उसके मोबाइल का सीडीआर निकाल कर खूंटी निवासी उसके एक दोस्त से बात करके उमेश के मालिक का पता लगाया गया. पुलिस ने जब दबाव बनाया तो मालिक ने उसे वापस घर आने दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola