रांची : पत्नी से थे नाजायज संबंध, पति ने युवक को कूच कर मार डाला, आरोपी को आज जेल भेजेगी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2018 7:01 AM
विज्ञापन
रांची/हटिया : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दरजीतोरार गांव में पत्नी से नाजायज संबंध के आरोप में पति सुकरा सांगा ने आरोपी युवक 20 वर्षीय बाहा सांगा को पत्थर से कूच कर मार डाला. घटना सोमवार रात की है. घटना की सूचना मिलने पर तुपुदाना ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में […]
विज्ञापन
रांची/हटिया : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दरजीतोरार गांव में पत्नी से नाजायज संबंध के आरोप में पति सुकरा सांगा ने आरोपी युवक 20 वर्षीय बाहा सांगा को पत्थर से कूच कर मार डाला. घटना सोमवार रात की है. घटना की सूचना मिलने पर तुपुदाना ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में सुकरा सांगा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर भी बरामद कर लिया है.
पुलिस को आरोपी सुकरा सांगा ने बताया कि मृतक बाहा सांगा का मेरी पत्नी से नाजायज संबंध था. वह कई बार बाहा सांगा को पत्नी से दूर रहने की चेतावनी दे चुका था. लेकिन बाहा यह बात मानने को तैयार नहीं था. जब सुकरा मजदूरी करने चला जाता था, तो मृतक आरोपी के घर में आकर सोया रहता था. मृतक रोजाना उसकी पत्नी से फोन में बातें करता था. इस वजह से सुकरा मृतक से बदला लेना चाहता था.
निर्माणाधीन मकान में सो रहा था आरोपी, वहां पहुंचने के बाद सिर पर पत्थर दे मारा : अारोपी ने बताया कि वह सोमवार की रात गांव में शराब पीने के बाद बाहा को खोज रहा था. तभी उसे पता चला कि गांव में ही दिलवर सांगा के बन रहे मकान में वह सोया हुआ है. वह वहां पहुंचा और पत्थर लेकर उसके सिर में मार दिया.
इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी सुकरा सांगा को पकड़ लिया और जम कर पिटाई की. अंत में उसे ग्रामीणों ने बिजली के पोल में बांध दिया. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी.
ग्रामीणों ने आरोपी को पीटने के बाद पोल में बांध दिया, हुआ गिरफ्तार
आरोपी को आज जेल भेजेगी पुलिस
मृतक बाहा सांगा के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है. वह गांव में अकेले रह कर मजदूरी कर अपना जीवन-यापन कर रहा था. मृतक के परिवार में कोई नहीं है. इस कारण हरदाग पंचायत के मुखिया डेविड रूंडा, सरपंच मीनू खातून एवं मो सज्जाद ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई में सहयोग किया. इधर, पुलिस हत्या के आरोपी को बुधवार को जेल भेजेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










