रांची : मेनका चुनी गयीं उत्कृष्ट विधायक, 22 को मिलेगा सम्मान

रांची : पोटका से भाजपा विधायक मेनका सरकार को वर्ष 2018 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया है़ श्रीमती सरदार को 22 नवंबर को विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी़ इधर सोमवार को उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती सरदार के नाम पर सहमति […]
रांची : पोटका से भाजपा विधायक मेनका सरकार को वर्ष 2018 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया है़ श्रीमती सरदार को 22 नवंबर को विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी़
इधर सोमवार को उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती सरदार के नाम पर सहमति बनी़ श्रीमती सरदार दो चुनाव से पोटका विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रही है़ं स्थापना दिवस समारोह में विधानसभा के अवर सचिव रविशंकर प्रसाद, प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक मार्शल जीतेंद्र शर्मा, अनुसेवक सोमनाथ उरांव और फर्राश मनिरुल इस्लाम को कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानसभाकर्मी के सम्मान से सम्मानित किया जायेगा़
बैठक में स्पीकर दिनेश उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, विधायक स्टीफन मरांडी, सत्येंद्र नाथ तिवारी, सचिव महेंद्र प्रसाद और पत्रकार चंदन मिश्रा शामिल हुए़ स्पीकर ने सोमवार को राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थापना दिवस समारोह की तैयारी के बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




