रांची : नहीं रहे सिद्धो-कान्हू मुर्मू विवि के पूर्व वीसी डॉ विक्टर तिग्गा

Updated at : 20 Nov 2018 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : नहीं रहे सिद्धो-कान्हू मुर्मू विवि के पूर्व वीसी डॉ विक्टर तिग्गा

रांची : सिद्धो-कान्हू मुर्मू विवि के पूर्व कुलपति डॉ विक्टर तिग्गा का इलाज के क्रम में संत बरनाबस अस्पताल रांची में सोमवार को निधन हो गया. वे लगभग 71 वर्ष के थे. वे रांची विवि स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक थे व वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त हुए थे. काफी समय तक रांची विवि के डीएसडब्ल्यू […]

विज्ञापन
रांची : सिद्धो-कान्हू मुर्मू विवि के पूर्व कुलपति डॉ विक्टर तिग्गा का इलाज के क्रम में संत बरनाबस अस्पताल रांची में सोमवार को निधन हो गया. वे लगभग 71 वर्ष के थे.
वे रांची विवि स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक थे व वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त हुए थे. काफी समय तक रांची विवि के डीएसडब्ल्यू भी रहे. रांची विवि में बीएड कोर्स इनके कार्यकाल में शुरू हुआ व इसे एनसीटीइ से संबद्धता मिली. उस समय वे रांची विवि में बीए को-अॉर्डिनेटर भी रहे. डॉ तिग्गा संयुक्त बिहार में कॉलेज सेवा आयोग के सदस्य भी थे. इनकी पत्नी डॉ लिलि कावा रांची वीमेंस कॉलेज में अंग्रेजी की प्राध्यापक थीं.
बाद में इनका स्थानांतरण पीजी अंग्रेजी विभाग में हुआ. डॉ विक्टर तिग्गा ने प्रेम विवाह किया था. बिल्कुल सरल स्वभाव के रहे डॉ तिग्गा के निधन पर रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय, प्रतिकुलपति डॉ कामिनी कुमार, रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ मंजु सिन्हा, डॉ बब्बन चौबे, डॉ मिथिलेश, डॉ एलके कुंदन, डॉ हरिअोम पांडेय सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola