ePaper

Jharkhand : रघुवर दास और अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक जताया

Updated at : 12 Nov 2018 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : रघुवर दास और अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक जताया

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यंत्री श्री दास ने कहा कि अनंत कुमार के असामयिक निधन से अत्यंत व्यथित हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यंत्री श्री दास ने कहा कि अनंत कुमार के असामयिक निधन से अत्यंत व्यथित हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. अनंत कुमार के रूप में देश ने एक अमूल्य रत्न खो दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनंत कुमार झारखंड के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे. सिंदरी खादकारखाने को फिर से शुरू कराने की बात हो या राज्य के विकास के लिए कोई और योजना, जब भी उनसे मिलना हुआ, उन्होंने हमेशा झारखंड के विकास में सहयोग दिया. अनंत कुमार जी को श्रद्धांजलि.

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का रविवार देर रात दो बजे बेंगलुरु के शंकरा अस्पातल में निधन हो गया. कैंसर से पीड़ित अनंत कुमार लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे. हाल ही में वह अमेरिका से इलाज कराकर लौटे थे.

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अनंत कुमार के निधन की खबर बेहद दुःखी हूं. उन्होंने भाजपा की लंबे अरसे तक सेवा की. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इसे सहन करने की शक्ति दे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola