संविधान सम्मान यात्रा 11 को पहुंचेगी झारखंड, 10 दिसंबर को दिल्ली में समाप्त होगी

Updated at : 09 Nov 2018 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
संविधान सम्मान यात्रा 11 को पहुंचेगी झारखंड, 10 दिसंबर को दिल्ली में समाप्त होगी

दो अक्तूबर से शुरू हुई है यात्रा रांची :राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस के मौके पर दो अक्तूबर 2018 को शुरू हुई राष्ट्रव्यापी संविधान सम्मान यात्रा 11 नवंबर को झारखंड पहुंचेगी़ जन आंदोलन के समन्वय, एनएपीएम द्वारा गुजरात के दांडी से शुरू हुई इस यात्रा में 250 से ज्यादा जन संगठन शामिल है़ं यह […]

विज्ञापन
दो अक्तूबर से शुरू हुई है यात्रा
रांची :राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस के मौके पर दो अक्तूबर 2018 को शुरू हुई राष्ट्रव्यापी संविधान सम्मान यात्रा 11 नवंबर को झारखंड पहुंचेगी़
जन आंदोलन के समन्वय, एनएपीएम द्वारा गुजरात के दांडी से शुरू हुई इस यात्रा में 250 से ज्यादा जन संगठन शामिल है़ं यह यात्रा 12 नवंबर को भी झारखंड में रहेगी़ 65 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 26 राज्यों से होते हुए 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के दिन दिल्ली में जन संसद के साथ समाप्त होगी़ यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, भूपेन्द्र सिंह रावत, सुनीति एसआर, राजेंद्र रवि, नीता महादेव, मधुरेश, मीरा संघमित्रा, फैसल खान, महेंद्र यादव (बिहार) सहित कई राज्यों के लोग शामिल है़ं एनएपीएम के प्रदेश संयोजक बसंत हेतमसरिया ने बताया कि 11 नवंबर को यात्रा रामगढ़ पहुंचेगी़
यात्रा में शामिल प्रतिनिधि भुखमरी के शिकार हुए चिंताजनक मल्हार के परिजन से मुलाकात करेंगे़ इसके बाद जनसंगठन के लोग बड़कागांव के विस्थापितों के साथ बैठक करेंगे़
उसी दिन राजधानी के सत्य भारती सभागार में बुद्धिजीवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ ज्वलंत विषयों पर चर्चा होगी़ 12 नवंबर को यात्रा शहीद बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू के लिए रवाना होगी़ इसके साथ ही सिमडेगा के लचरागढ़ भी जायेगी़
यात्रा का उद्देश्य जनसंगठनों की एकजुटता है : श्री हेतमसरिया ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य जनसंगठनों की एकजुटता और संघर्षशील समूहों का समर्थन करना है़ यात्रा अनेकता में एकता और शांति का संदेश देगी़ सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लोगों को गोलबंद किया जायेगा़ उन्होंने बताया कि सामाजिक समानता, पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों पर आम लोगों के हक की स्थापना के साथ-साथ जातिवाद, पितृ सत्ता व्यवस्था के विनाश के लिए कारगर हस्तक्षेप किया जायेगा़
झारखंड में यात्रा के दो दिवसीय प्रवास के दौरान रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी एवं सिमडेगा जिलों में जन संगठनों के सहयोग से आयोजित कई कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य में भूख से मौत, विस्थापन, मॉब लिंचिंग, मानवाधिकार एवं संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन और हालात की जानकारी जुटायी जायेगी़ प्रदेश संयोजक ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए एनएपीएम, झारखंड के अलावा आजादी बचाओ अभियान, लोकतंत्र बचाओ मंच, यूनाइटेड मिल्ली फ़ोरम, नरेगा वॉच सहित कई जनसंगठन जुटे है़ं यात्रा की तैयारी में जनसंगठन के डॉ. लियो ए. सिंह, बलराम सिंह, राजू विश्वकर्मा, सतीश गुप्ता, विश्वनाथ आजाद, अशोक वर्मा, आलोका कुजूर, अदीप कुमार, सतीश कुंदन, अरविंद कुमार सहित कई कार्यकर्ता जुटे है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola