रांची : किशोरी ने की आत्मदाह, हुई मौत
Updated at : 07 Nov 2018 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर/रांची : बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती में रहनेवाली किशोरी रानी कवट ने मंगलवार सुबह अपने शरीर पर केराेसिन छिड़क कर आग लगा ली. इससे उसकी मौत हो गयी. रानी के पिता के मुताबिक मंगलवार सुबह घर पर कोई नहीं था. इसी दौरान रानी ने आग लगा ली. आधा शरीर जलने के बाद वह घर के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर/रांची : बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती में रहनेवाली किशोरी रानी कवट ने मंगलवार सुबह अपने शरीर पर केराेसिन छिड़क कर आग लगा ली. इससे उसकी मौत हो गयी. रानी के पिता के मुताबिक मंगलवार सुबह घर पर कोई नहीं था. इसी दौरान रानी ने आग लगा ली. आधा शरीर जलने के बाद वह घर के बाहर आयी. आसपास के लोग शोर सुन कर उसे बचाने दौड़े, तब तक उसने दम तोड़ दिया. मौके पर पहुंची मां ने फोन कर रानी के आत्मदाह की जानकारी उसके पिता को दी.
दो दिन पहले हुआ था मां से झगड़ा : पिता के मुताबिक रानी का दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर मां (सौतेली) से झगड़ा हुआ था. जिसके बाद वह घर से भाग गयी थी. काफी खोजबीन के बाद उसे टाटानगर स्टेशन से बरामद किया गया था़ आसपास के लोगों के मुताबिक सौतेली मां के साथ रानी की बनती नहीं थी. उनके साथ अक्सर झगड़ा होता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




