रांची : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या मामले में हाइकोर्ट का आरोपियों को जमानत देने से इनकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2018 1:09 AM

विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्र की अदालत में सोमवार को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या मामले के आरोपियों की अोर से दायर जमानत याचिकाअों पर सुनवाई हुई. अदालत ने सुनवाई के दाैरान सभी पक्षों को सुनने के बाद जमानत देने से इनकार कर दिया. साथ ही जमानत याचिका खारिज […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्र की अदालत में सोमवार को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या मामले के आरोपियों की अोर से दायर जमानत याचिकाअों पर सुनवाई हुई. अदालत ने सुनवाई के दाैरान सभी पक्षों को सुनने के बाद जमानत देने से इनकार कर दिया. साथ ही जमानत याचिका खारिज कर दी. मामले के सूचक की अोर से वरीय अधिवक्ता आरएस मजूमदार ने जमानत का विरोध किया. उन्होंने अदालत को बताया कि तीन आरोपी हत्याकांड में शामिल हैं. हत्या की साजिश रचने में इनकी भूमिका थी.
वहीं प्रार्थियों ने सूचक की दलील का विरोध किया. उनका कहना था कि इस मामले में पुलिस को उनके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिला है. उन्हें मामले में फंसाया गया है. वे मामले के प्राथमिक आरोपी भी नहीं हैं. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी संजय सिंह, रणधीर सिंह उर्फ धनजी सिंह व जैनेंद्र सिंह की अोर से जमानत याचिका दायर की गयी थी. वर्ष 2017 से प्रार्थी न्यायिक हिरासत में बंद हैं. नीरज सिंह की हत्या 21 मार्च 2017 को हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola