ePaper

बुढ़मू : अंजुमन कमेटी बुढ़मू का चुनाव आज

Updated at : 04 Nov 2018 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
बुढ़मू : अंजुमन कमेटी बुढ़मू का चुनाव आज

बुढ़मू : अंजुमन कमेटी बुढ़मू के सदर व सेक्रेेटरी का चुनाव चकमें मदरसा में रविवार को बैलेट पेपर से होगा. सदर पद के लिए बाड़े के शमीम बड़ेहार, इचापीरी के यूनुस खान व मोहनपुर के तबारख अंसारी मैदान में हैं. वहीं सेक्रेटरी पद के लिए महुवाखुरा के तसलीम अंसारी व मतवे के जाकीर अंसारी के […]

विज्ञापन
बुढ़मू : अंजुमन कमेटी बुढ़मू के सदर व सेक्रेेटरी का चुनाव चकमें मदरसा में रविवार को बैलेट पेपर से होगा. सदर पद के लिए बाड़े के शमीम बड़ेहार, इचापीरी के यूनुस खान व मोहनपुर के तबारख अंसारी मैदान में हैं. वहीं सेक्रेटरी पद के लिए महुवाखुरा के तसलीम अंसारी व मतवे के जाकीर अंसारी के बीच मुकाबला होना है. प्रत्याशी मतदाताओं से मिल कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं. सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चार बूथों पर मतदान प्रक्रिया होगी.
प्रशासन की मौजूदगी में साढ़े चार बजे मतों की गिनती की जायेगी. चुनाव संपन्न कराने के लिए कमेटी का गठन किया गया है. अध्यक्ष मोहनपुर के नईम अंसारी, सचिव उमेडंडा के शमीम अंसारी के अलावे कार्यकारिणी में 13 सदस्य शामिल किये गये हैं. सचिव शमीम अंसारी ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola