रांची : भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है, हम लोगों के करीब हैं : कांग्रेस

Updated at : 03 Nov 2018 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
रांची  :  भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है, हम लोगों के करीब हैं : कांग्रेस

रांची : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार ने कहा है कि भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है़ एक तरफ धन कुबेर हैं, तो दूसरी तरफ हम जनता के करीबी है़ं कार्यकर्ता 2019 को लक्ष्य बना कर काम करे़ं हमारे पास ईमानदारी और दृढ़ इच्छा शक्ति है़ हमारे कार्यकर्ता पसीना बहाने को […]

विज्ञापन
रांची : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार ने कहा है कि भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है़ एक तरफ धन कुबेर हैं, तो दूसरी तरफ हम जनता के करीबी है़ं कार्यकर्ता 2019 को लक्ष्य बना कर काम करे़ं हमारे पास ईमानदारी और दृढ़ इच्छा शक्ति है़ हमारे कार्यकर्ता पसीना बहाने को तैयार है़ं
डॉ अजय गुरुवार को पार्टी के मीडिया और कम्यूनिकेशन विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे़ बैठक में सांगठनिक और चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा की गयी़ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सिर्फ दो आदमी की पार्टी बनकर रह गयी है, जबकि हम लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत राजनीति में विश्वास रखते है़ं डॉ अजय ने निर्देश दिया कि जोनल प्रवक्ता सप्ताह में एक दिन हर हाल में प्रेस को संबोधित करे़ं ज्वलंत मुद्दों को चिह्नित करके आंदोलन की रणनीति तय करे़ं
पार्टी अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की सलाह दी़ बैठक में प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता छोटू, शमशेर आलम, शिव कुमार भगत, डाॅ राकेश किरण महतो, डा. एम तौसिफ, जम्मी भास्कर, राकेश कुमार तिवारी, सुरेश धारी, अतुल गुप्ता, सुनीता शर्मा, अशोक पासवान, सीपी संतन, प्रो जमाल अहमद, अवधेश नारायण सिंह, राजेश्वर यादव सहित मीडिया विभाग से जुड़े पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola