रांची : पीसीआर सीसीटीवी से लैस हर गतिविधि पर होगी नजर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी की विधि व्यवस्था को और चाक-चौबंद करने के लिए पीसीआर वैन को सीसीटीवी से लैस करने ���ी कवायद बुधवार को शुरू की गयी. रांची एसएसपी अनीश गुप्ता के निर्देश पर प्रारंभिक तौर पर एक पीसीआर वैन में सीसीटीवी लगाया गया है. इसके जरिये पीसीआर की हर गतिविधि पर एसएसपी अपने वाहन में […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी की विधि व्यवस्था को और चाक-चौबंद करने के लिए पीसीआर वैन को सीसीटीवी से लैस करने की कवायद बुधवार को शुरू की गयी. रांची एसएसपी अनीश गुप्ता के निर्देश पर प्रारंभिक तौर पर एक पीसीआर वैन में सीसीटीवी लगाया गया है. इसके जरिये पीसीआर की हर गतिविधि पर एसएसपी अपने वाहन में लगे स्क्रीन के अलावा मोबाइल एप से भी नजर रख सकेंगे.
यह सुविधा सिटी एसपी के पास भी होगी. यानी पीसीआर में सवार पुलिसकर्मियों की मूवमेंट के साथ ही जिस इलाके में पीसीआर मूव करेगी, सीसीटीवी के जरिये उस पर नजर रखी जा सकेगी. अब कौन पीसीआर कहां है, उस पर तैनात पुलिसकर्मी क्या कर रहे हैं, सब कुछ साहब बैठे-बैठे देख सकेंगे.
क्याें पड़ी जरूरत : कुछ दिन पूर्व एसएसपी की जांच में पीसीआर पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सोते पाये गये थे तो कुछ वाहन चालकों से पैसे की वसूली करते पकड़े गये. दोनों मामलों में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था. बावजूद पीसीआर की गतिविधियों में जो सुधार होना चाहिए था वह नहीं दिखा. यही वजह रही कि पीसीआर में सीसीटीवी लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










