रांची : सदर अस्पताल में मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर चार को

Updated at : 29 Oct 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सदर अस्पताल में मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर चार को

रांची : आइएमए झारखंड वीमेन डॉक्टर्स विंग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार नवंबर को सदर अस्पताल में मेगा महिला स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जायेगा. शिविर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा, जबकि निबंधन सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगा. शिविर में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की मुफ्त स्क्रीनिंग की जायेगी. महिलाओं […]

विज्ञापन
रांची : आइएमए झारखंड वीमेन डॉक्टर्स विंग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार नवंबर को सदर अस्पताल में मेगा महिला स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जायेगा. शिविर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा, जबकि निबंधन सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगा. शिविर में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की मुफ्त स्क्रीनिंग की जायेगी.
महिलाओं की जांच मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम करेगी. उनकी टीम रांची, रामगढ़, खूंटी व लोहरदगा की सरकारी स्त्री रोग विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करेगी. स्क्रीनिंग कार्यक्रम के लिए रांची, रामगढ़, खूंटी व लोहरदगा के सिविल सर्जनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यवस्था करने का आदेश जारी कर दिया गया है.
झारखंड वीमेन डॉक्टर्स विंग की चेयरपर्सन डॉ भारती कश्यप ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की जांच व उपचार के लिए कई नये तरीकों का इस्तेमाल हो रहा है. दूरस्थ अस्पतालों में महिलाओं के लिए स्क्रीनिंग की सुविधा नहीं है. विमेंस डॉक्टर विंग ने इसका बीड़ा उठाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola