रांची़ : डीसीवाइएम के वार्षिक कैंप में रांची पेरिश ओवरऑल चैंपियन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची़ : सीएनआई डायसिस ऑफ छोटानागपुर यूथ मूवमेंट (डीसीवाइएम) के 67वें वार्षिक कैंप में रांची पेरिश ने आेवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता. जमशेदपुर पेरिश के बेलडीह बैप्टिस्ट चर्च में 21 से 24 अक्तूबर तक हुए इस कैंप में 24 पेरिशों के युवा शामिल हुए. कैंप का मूल विषय ‘एक दूसरे का निर्माण करो’ रखा गया […]
विज्ञापन
रांची़ : सीएनआई डायसिस ऑफ छोटानागपुर यूथ मूवमेंट (डीसीवाइएम) के 67वें वार्षिक कैंप में रांची पेरिश ने आेवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता. जमशेदपुर पेरिश के बेलडीह बैप्टिस्ट चर्च में 21 से 24 अक्तूबर तक हुए इस कैंप में 24 पेरिशों के युवा शामिल हुए. कैंप का मूल विषय ‘एक दूसरे का निर्माण करो’ रखा गया था़ कैंप में रांची पेरिश की 40 सदस्यीय टीम रुबेन माल्टाे के नेतृत्व में शामिल हुई़
इस टीम को सामूहिक गान प्रतियोगिता में दूसरा, सामूहिक नृत्य में पहला, बाइबल क्विज में पहला, एक्सटेम्पोर में तीसरा (शालिनी खाखा), शॉर्ट फिल्म में दूसरा, टी- शर्ट पेंटिंग में पहला (एंजेल कुजूर) और पॉट पेंटिंग में दूसरा (सुप्रिया रोज तिर्की) पुरस्कार मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










