रांची : मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा हड़ताल में हुई मौतों का मामला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रिम्स में दो और तीन जून 2018 को जूनियर डॉक्टरों और नर्सों की हड़ताल के दौरान 25 मरीजों की मौत हो गयी थी. इसकी शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की गयी थी, जिसे आयोग ने दर्ज कर लिया है. धनबाद के बाघमारा प्रखंड हॉस्पिटल कॉलोनी डुमरा निवासी महेश कुमार ने मानवाधिकार को पांच […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स में दो और तीन जून 2018 को जूनियर डॉक्टरों और नर्सों की हड़ताल के दौरान 25 मरीजों की मौत हो गयी थी. इसकी शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की गयी थी, जिसे आयोग ने दर्ज कर लिया है.
धनबाद के बाघमारा प्रखंड हॉस्पिटल कॉलोनी डुमरा निवासी महेश कुमार ने मानवाधिकार को पांच जून 2018 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नयी दिल्ली में यह शिकायत की थी. गौरतलब है कि हड़ताल के दौरान 35 ऑपरेशन भी टल गये थे और लगभग 600 मरीजों को लौटना पड़ा था. महेश कुमार ने रिम्स के जूनियर डॉक्टराें व नर्सों पर कानूनी कार्यवाही करने व हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










