तमाड़ : पत्नी की हत्या कर शव तीन दिन तक घर में छुपाये रखा
Updated at : 24 Oct 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया तमाड़ थाना क्षेत्र के कुंदला गांव की घटना तमाड़ : थाना क्षेत्र के कुंदला निवासी जगमोहन मुंडा ने रविवार को अपनी पत्नी सरस्वती देवी (32 वर्ष) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी व शव को गायब करने की नीयत से तीन दिन तक घर […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया
तमाड़ थाना क्षेत्र के कुंदला गांव की घटना
तमाड़ : थाना क्षेत्र के कुंदला निवासी जगमोहन मुंडा ने रविवार को अपनी पत्नी सरस्वती देवी (32 वर्ष) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी व शव को गायब करने की नीयत से तीन दिन तक घर में ही छुपाये रखा. जब घटना की भनक ग्रामीणों को लगी तो धीरे-धीरे यह बात गांव में आग की तरह फैल गयी. मंगलवार की देर शाम ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने देर रात शव को अपने कब्जे में कर लिया. शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जायेगा. वहीं आरोपी जगमोहन मुंडा को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जगमोहन मुंडा और उसकी पत्नी सरस्वती देवी केबीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. बात इतनी बढ़ गयी कि जगमोहन ने गुस्से में तेजदार हथियार से वार कर सरस्वती की हत्या कर दी तथा शव को घर में ही छुपा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




