झारखंड संघर्ष यात्रा का दूसरा चरण 28 अक्तूबर से दो नवंबर तक, उलीहातू से उलगुलान करेगा झामुमो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झामुमो ने झारखंड संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण को लेकर तिथि घोषित कर दी है. दूसरा चरण दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में 28 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलेगा. झामुमो सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बिरसा मुंडा की जन्मभूमि उलीहातू से उलगुलान करेगा. संघर्ष यात्रा सिसई गुमला में समाप्त होगी. इस दौरान खूंटी, […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो ने झारखंड संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण को लेकर तिथि घोषित कर दी है. दूसरा चरण दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में 28 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलेगा.
झामुमो सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बिरसा मुंडा की जन्मभूमि उलीहातू से उलगुलान करेगा. संघर्ष यात्रा सिसई गुमला में समाप्त होगी. इस दौरान खूंटी, सिमडेगा, गुमला में कार्यक्रम किये जायेंगे. झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ खूंटी में उलगुलान की शुरुआत की थी.
इसी प्रकार पार्टी बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उलगुलान करेगी. यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन करेंगे. पार्टी भाजपा सरकार की जमीन लूट, भूख से मौत, मंहगाई की मार, विद्यालयों की बंदी, पुलिसिया बर्बरता, जेपीएससी में भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बेरोजगारी, दारोगा भर्ती में गड़बड़ी, डोभा व कंबल घोटाला, दलितों पर अत्याचार, पारा शिक्षकों व होमगार्ड की अनदेखी, लचर बिजली व्यवस्था को लेकर जनता के बीच जायेगी. युवाओं से संवाद स्थापित कर भाजपा सरकार की ज विरोधी नीतियों को उजागर किया जायेगा.
26 को राज्यपाल से मिलेंगे हेमंत : राज्य की लचर विधि व्यवस्था व सुखाड़ की स्थिति को लेकर ह���मंत सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 26 अक्तूबर को राज्यपाल से मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










