रांची : अर्जुन मुंडा ने छत्तीसगढ़ में शुरू किया चुनाव प्रचार
Updated at : 24 Oct 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा छत्तीसगढ़ में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाये गये हैं. श्री मुंडा मंगलवार को दंतेवाड़ा में पदयात्रा कर प्रत्याशी भीमा मांडवी का नामांकन दाखिल कराने डीसी कार्यालय गये. उनके साथ अन्य कार्यकर्ता भी थे. बाद में श्री मुंडा ने पार्टी कार्यालय में प्रत्याशी एवं प्रमुख लोगों के […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा छत्तीसगढ़ में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाये गये हैं. श्री मुंडा मंगलवार को दंतेवाड़ा में पदयात्रा कर प्रत्याशी भीमा मांडवी का नामांकन दाखिल कराने डीसी कार्यालय गये. उनके साथ अन्य कार्यकर्ता भी थे. बाद में श्री मुंडा ने पार्टी कार्यालय में प्रत्याशी एवं प्रमुख लोगों के साथ बैठक की. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.
इस लिस्ट में प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत केंद्रीय मंत्रियों, दिग्गज नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी जगह दी गयी है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में वित्त मंत्री अरुण जेटली, उमा भारती, स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, हेमा मालिनी का नाम शामिल है. इसके अलावा बिहार से भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, अर्जुन मुंडा, मनोज तिवारी जैसे नेताओं को भी जगह दी गयी है.
दंतेश्वरी देवी का किया दर्शन : श्री मुंडा ने चुनाव अभियान शुरू करने से पहले मां दंतेश्वरी का दर्शन एवं पूजा अर्चना की. उनके साथ पार्टी प्रत्याशी भीमा मांडवी भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




