ePaper

रांची : देश की अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करना होगा : लाठकर

Updated at : 22 Oct 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : देश की अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करना होगा : लाठकर

रांची : पुलिस संस्मरण दिवस पर रविवार को शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके साथ ही शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सीआरपीएफ के आइजी संजय आनंद लाठकर ने कहा कि आज ही के दिन 1959 में सीआरपीएफ के 10 बहादुर जवानों ने लद्दाख में चीनी सेना से लोहा लेते हुए […]

विज्ञापन
रांची : पुलिस संस्मरण दिवस पर रविवार को शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके साथ ही शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
सीआरपीएफ के आइजी संजय आनंद लाठकर ने कहा कि आज ही के दिन 1959 में सीआरपीएफ के 10 बहादुर जवानों ने लद्दाख में चीनी सेना से लोहा लेते हुए प्राणों की आहूति देकर वीरता का नया इतिहास लिखा था.
उन 10 जवानों की शहादत को नमन करते हुए प्रत्येक वर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है. श्री लाठकर ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा एवं अखंडता को बनाये रखने की प्राथमिक जिम्मेदारी निश्चित रूप से सीआरपीएफ एवं अन्य पुलिस बलों के कंधों पर है, जिसका निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करना होगा. राष्ट्रहित में शहादत की जो ज्योति हमारे शहीद जवानों ने प्रज्जवलित की है उसकी लौ निरंतर जलती रहे, यही हम सभी का सर्वोपरि दायित्व एवं कर्तव्य है.
उन्होंने जवानों से आह्वान किया कि पुलिस स्मृति दिवस पर प्रतिज्ञा करें कि देश की अखंडता व एकता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तत्पर रहेेंगे. रक्तदान शिविर में संजय आनंद लाठकर सहित अन्य ने 419 यूनिट रक्तदान किया. साथ ही शहीद जवानों के आश्रितों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति वीरता पुलिस पदक से सम्मानित सीआरपीएफ के तीन जवानों को भी सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम के अवसर पर डीआइजी चंद्र भूषण, डीटी बनर्जी, मनीष कुमार सच्चर,कमांडेंट कैलाश, कमांडेंट विकास पांडेय सहित जवान उपस्थित थे. दूसरी तरफ, जैप वन में भी डीजीपी डीके पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
टेंडरग्राम स्थित झारखंड जगुआर में आइजी के एसटीएफ आशीष बत्रा, डीआइजी एसटीएफ साकेत कुमार सिंह सहित अन्य ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 101 यूनिट रक्तदान किया गया. रांची पुलिस लाइन में एसएसपी अनीश गुप्ता सहित अन्य अफसरों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया.  
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola