रांची में सर्दी ने दी दस्तक, अभी और गिरेगा तापमान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2018 10:45 AM
रांची : झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है. राजधानी रांची में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. 18 अक्तूबर को रांची का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री था, जो 19 अक्तूबर को करीब तीन डिग्री गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस रह गया. इसके साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. फलस्वरूप सुबह […]
रांची : झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है. राजधानी रांची में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. 18 अक्तूबर को रांची का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री था, जो 19 अक्तूबर को करीब तीन डिग्री गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस रह गया. इसके साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. फलस्वरूप सुबह और शाम को ठंड का ज्यादा एहसास हो रहा है.
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के आंकड़े बताते हैं कि शाम ढलते ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगता है. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी. तापमान में गिरावट के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी.
हालांकि, तापमान में गिरावट को असामान्य नहीं कहा जा रहा. 14 से 19 अक्तूबर के बीच की बात करें, तो इस दौरान औसत तापमान करीब 15 डिग्री रहा. इस दौरान हवा की गति 1.4 किलोमीटर प्रतिघंटे से 3.5 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही.
विश्वविद्यालय के कृषि, मौसम एवं पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष डॉ ए वदूद ने कहा है कि तापमान का गिरना सामान्य प्रक्रिया है. इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है. धीरे-धीरे तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










