रांची : महिला ने आत्महत्या की कोशिश की
Updated at : 18 Oct 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बूटी चौक के समीप आनंद बिहार कॉलोनी में बुधवार की शाम एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के तत्काल बाद परिजन उसे लेकर मेडिका अस्पताल पहुंचे, जहां महिला का इलाज कराया गया. अासपास के लोगों के अनुसार महिला का अपनी सास से किसी बात को लेकर विवाद और झगड़ा हुआ था. […]
विज्ञापन
रांची : बूटी चौक के समीप आनंद बिहार कॉलोनी में बुधवार की शाम एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के तत्काल बाद परिजन उसे लेकर मेडिका अस्पताल पहुंचे, जहां महिला का इलाज कराया गया. अासपास के लोगों के अनुसार महिला का अपनी सास से किसी बात को लेकर विवाद और झगड़ा हुआ था.
जब महिला के पति घर आये और उन्हें झगड़े की जानकारी मिली, तब उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट की. इससे गुस्से में आकर महिला ने अपने कमरे में जाकर फंदे पर झूलने का प्रयास किया. लेकिन तत्काल परिजनों की नजर उस पर पड़ गयी और वे उसे लेकर अस्पताल आये. महिला ने पुलिस से अपने बयान में कहा कि आत्महत्या का प्रयास करने जैसे कोई बात नहीं है. मैं घर में गिर गयी थी, जिस कारण घायल हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




